Shahjahanpur News: डेंगू ने छह और बुखार ने ली दो की जान

शाहजहांपुर में ढाई गांव में स्वास्थ्य शिविर में दवा देते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत-स्वास्थ्य वि
शाहजहांपुर। जिले में मलेरिया और डेंगू से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को डेंगू से छह और बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। जलालाबाद में छात्र समेत तीन लोगों ने जान गंवाई। तिलहर में शिक्षिका और बढ़ई की मौत हो गई। कलान में एक महिला की मृत्यु हुई। जबकि पुवायां में बुखार से दो लोगों की जान चली गई।
जलालाबाद के गांव मालूपुर निवासी पप्पू के आठ वर्षीय बेटे तैमूर को 11 अक्तूबर को बुखार आया। डॉक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की थी। शनिवार को उनकी मौत हो गई। इसी गांव में बुखार से दूसरी मौत 60 वर्षीय कल्लू की भी हुई। पिछले छह दिनों से बुखार पीड़ित कल्लू को डेंगू की जानकारी होने पर शुक्रवार रात परिजन उन्हें बरेली लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में इन दिनों शहनाज, अली मोहम्मद, रेहान, मशकूर खां, इलियास, खुशीराम, इमरान समेत करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। इधर मोहल्ला मदन नगर निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी पारस गुप्ता की करीब सात वर्षीय बेटी प्रियल की शनिवार सुबह बुखार के चलते मौत हो गई। वह गुरुकल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। करीब आठ-दस दिनों से बुखार से पीड़ित प्रियल का बरेली में इलाज चल रहा था और शुक्रवार को अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई थी। परिजन के अनुसार, प्रियल को डेंगू की जानकारी होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां एक सप्ताह चले इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। शुक्रवार शाम को वह उसे लेकर घर आ गए। शनिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे बाहर ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उसे बरेली ले जाया जा रहा था, परंतु उसने रास्ते में दम तोड़ दिया
बेसिक की शिक्षिका व बढ़ई की डेंगू से मौत : तिलहर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी राकेश कुमार सक्सेना की विवाहित पुत्री आकांक्षा सक्सेना की डेंगू के चलते मौत हो गई। वह वर्तमान में मिर्जापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कैहभरा में सहायक अध्यापक थीं। वह पिछले कई दिन से तेज बुखार व डेंगू से पीड़ित थीं। शिक्षिका के परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पहले उन्हें भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। वह 68500 भर्ती में सहायक अध्यापक जिला सोनभद्र में नियुक्ति हुई थी। सितंबर 2022 को अंतर्जनपदीय तबादले में शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय कैहभरा में नियुक्ति मिली थी। शिक्षिका की शादी गोरखपुर जिले में हुई थी। उनके पति साथ में कलान में रहते थे। दूसरी तरफ नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी 55 वर्षीय बढ़ई मुंशीलाल की इलाज के दौरान शनिवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें पांच दिन पहले बुखार आया था। तिलहर सीएचसी पर इलाज के दौरान उन्हें दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ जाने की सलाह दी गई, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने पर वह लखनऊ नहीं जा सके। शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जांच में डेंगू पाया गया था।
–

शाहजहांपुर में ढाई गांव में स्वास्थ्य शिविर में दवा देते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत-स्वास्थ्य वि

शाहजहांपुर में ढाई गांव में स्वास्थ्य शिविर में दवा देते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत-स्वास्थ्य वि

