शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: देवी मां के दर्शन और पूजन को नगर के देवी मंडपों में उमड़े श्रद्धालु

Connect News 24

शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्रों के बीच दुर्गा पूजा उत्सव भी शुरू हो गया है। इसको लेकर खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला, कालीबाड़ी मंदिर, ओसीएफ इस्टेट के लक्ष्मी नारायण मंदिर और रिलायंस टाउनशिप में मंडप सजाए गए हैं। शनिवार को देवी मां के दर्शन को श्रद्धालु उमड़े। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

ओसीएफ इस्टेट स्थित मंदिर में मुख्य अतिथि टीसीएल महिला कल्याण समिति शाखा की अध्यक्षा पूनम सक्सेना व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक अखिलेश कुमार ने पूजन अर्चन किया। इनके साथ ही उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, महासचिव/उप महाप्रबंधक प्रकाश प्रभाकर, कानपुर से आए महाप्रबंधक राजीव शर्मा, संयुक्त महाप्रबंधक सुमित पटेल, एसके मीना, हितेश कुमार अग्रवाल, ऋषि बाबू, दिव्यानंद पांडेय, एससी सिंह, प्रसेन कुमार विश्वास, दिनेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

रोजा पाॅवर सप्लाई कंपनी लिमिटेड की टाउनशिप में नवपत्रिका पूजा के साथ ही सप्तमी पूजा विधि विधान से हुई। रोजा पावर के स्टेशन डायरेक्टर हृदय सिंह तोमर व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने टाउनशिप स्थित तालाब में विधि पूर्वक नवपत्रिका पूजा की। इसके बाद भोग वितरण हुआ। शाम को आंचल लेडीज क्लब एवं खुशी किड्स क्लब के मार्गदर्शन में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण हुआ। मंथन आर्ट्स की ओर से हास्य नाटक राजा मास्टर का मंचन किया गया।

घरों व मंदिरों में हुई माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना : शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को सुबह से ही देवी मंदिरों से श्रद्धालु उमड़े। शहर के खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर, विसरात रोड पर काली देवी मंदिर पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। जहां पर श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। पुजारियों ने विधिवत पूजन कराया और प्रसाद वितरण किया। मंदिर में सुबह व शाम को आरती हुई। इसी तरह से घरों में पूजन किया गया। नौ दिनों का व्रत रखने वाले भक्तों ने देवी मां के सातवें स्वरूप का आह्वान किया। अज्ञारी डाली ओर दुर्गा शप्तसती का पाठ किया। इसके बाद आरती उतारी गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button