Shahjahanpur News: 23 नवंबर से शुरू होगा ढाईघाट कार्तिक मेला

ढाईघाट में कार्तिक मेले का स्थल चयन करते अधिकारी। संवाद
मिर्जापुर। गंगा किनारे ढाई घाट पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मेला स्थल का जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव समेत जिला पंचायत अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
मेले के लिए 15 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। यहां कल्प वासियों का आना 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। 23 नवंबर को जिला पंचायत की टीम मेला स्थल पर पहुंच जाएगी। मेला स्थल पर अधिकारियों और जिला पंचायत के लिए वीआईपी आवास बनाए जाएंगे। 23 नवंबर से मेला शुरू होगा। 27 को मुख्य स्नान होगा। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में पहले मेला स्थल पर बैठक हुई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, सदस्य जिला पंचायत रबिश पाल कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह, अभियंता जिला पंचायत/ मेला अधिकारी संजय सिन्हा, सहायक मेला अधिकारी सुरेश यादव, मेला प्रभारी अनिल कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार तोमर, गंगा पांडा समिति केे अध्यक्ष के पिंटू, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, पंडित रमेश, अलवर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।