Shahjahanpur News: वॉलीबाल में दून इंटरनेशनल स्कूल रहा प्रथम

जिला ओलंपिक संघ की ओर से लीड कॉन्वेंट में हुई स्केटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी। संस्था
शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के चौथे दिन बृहस्पतिवार को रेलवे मैदान रोजा में वॉलीबाल का फाइनल मैच खेला गया। इसके साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। वहीं लीड कॉन्वेंट और कैंट रोड पर स्केटिंग रेस कराई गई।
लीड कॉन्वेंट में हुई स्केटिंग रेस में रिंकरेश, मुकीज, ह्रदहित, प्रतिष्ठा, अयान, आकृति ने पहला, अनिका, मयंक, अविराज, कीरत ने दूसरा स्थान पाया। कैंट रोड पर हुई स्केटिंग रेस में किरनदीप, सहबदीप, रामसिंह, तेजश पहले, जसकीरत, नव्वीर, महक कौर दूसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाॅल में दून इंटरनेशनल स्कूल प्रथम और भटपुरा विद्यालय द्वितीय रहा। फुटबॉल का सेमीफाइनल और फाइनल मैच तीन अक्तूबर को रोजा में होगा। स्केटिंग के मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ संभल के सचिव आंशु शर्मा ने भी हौसला बढ़ाया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल व पुरस्कार वितरण चार नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहेंगे। इस मौके पर डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, विपिन अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, वंदना सैनी, श्रुति धीमान, सुरजीत, उत्कर्ष पांडेय, संजीव राठौर, संजय, संदर्भ सिंह, नादिर, मयंक मिश्रा, राहुल मित्रा आदि मौजूद रहे।