Shahjahanpur News: बकरीद 29 को, ईद की नमाज का समय तय

शाहजहांपुर में ईदगाह कमेटी की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) 29 जून को मनाई जाएगी। ईद को देखते हुए ईदगाह कमेटी की बैठक में नमाज का वक्त तय किया गया। इस दौरान ईदगाह की सफाई और पौधे लगाने पर भी जोर दिया गया।
शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर मंजरी ने बताया कि ईदगाह बड़े खुत्बे में सुबह 7:30 बजे और ईदगाह छोटे खुत्बे में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज होगी। इसी तरह ईदगाह गदियाना में 7:30 बजे और जामा मस्जिद में 7:45 बजे नमाज होगी। बैठक में ईदगाह कमेटी के सदर राहत अली खां, सचिव सैयद कासिम रजा, आफाक अली खां, डॉ.तारिक अली खां, मौलाना अनीस रजा खां, नसीम खां, मोअज्जम अली, हाफिज शफाकत उल्ला आदि मौजूद रहे।