शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से लापता बुजुर्ग महिला मुजरिया में मिली

Connect News 24

मुजरिया (बदायूं)। एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई बुजुर्ग महिला बृहस्पतिवार को मुजरिया के अलीगंज गांव में मिली गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर लड़के को बुलाकर उन्हें उसके सुपुर्द कर दिया।

जनपद शाहजहांपुर के गांव नदेय्या रामपुर थाना कटरा निवासी 62 वर्षीय रामबेटी पत्नी रामचंद्र एक सप्ताह से लापता थीं। बुजुर्ग होने के कारण वह सही से बोल पाने तथा बात को समझने में भी अक्षम थीं। किसी तरह वह मुजरिया आ गईं। बुधवार की रात वह मुजरिया के अलीगंज गांव में यात्री शेड में बैठीं थीं। सामने बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात बेसिक हेल्थ वर्कर रेनू पाल ने उन्हें अपने घर पर पनाह दी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से जैसे-तैसे परिवार की जानकारी ली और उनके बेटे व रिश्तेदार को फोन कर सूचना दी। बृहस्पतिवार की सुबह महिला का बेटा सुदेश व दामाद खुशीराम मुजरिया पहुंच गए। एसआई उपदेश कुमार व कांस्टेबल कौशल कुमार ने बुजुर्ग महिला को उन्हें सौंप दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button