शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों पर नियोक्ता और सरकार कर रही हमला

Connect News 24

Employers and government are attacking sales promotion employees

ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदा​धिका

शाहजहांपुर। क्विट इंडिया डे के उपलक्ष्य में बुधवार को उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन दवा प्रतिनिधि शहीद उद्यान पर एकत्रित हुए। वहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को सौंपा।

ज्ञापन के जरिए कहा कि मजदूर वर्ग के तमाम संघर्षों और कुर्बानियों से जीते गए अधिकारों पर आज घातक हमला हो रहा है। श्रम संहिताएं कम करने की स्थितियां, यूनियन नेताओं के साथ व्यवहार और मजदूर वर्ग के आंदोलन पर हमला है। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों का नियोक्ताओं और सरकार द्वारा हमला किया जा रहा है। एसपी एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। नियुक्ति फर्जी मुद्दे बनाकर कर्मचारियों को वेतन, डेली अलाउंस का भुगतान करने से इंकार कर रहे हैं।

मांग की कि वेतन, डेली अलाउंस का भुगतान करवाया जाए। काम के अधिकारों पर हमला बंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मुरारी दीक्षित, प्रदेश सहसचिव असित मिश्रा, सचिव विजय मिश्रा, राहुल सारस्वत, अनुज त्रिपाठी, दलजीत त्रिपाठी, संतोष चौहान, अतुल शर्मा, अजय त्रिवेदी आदि दवा प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button