शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोजगार मेला बीडीओ खुदागंज में 27 को

Connect News 24

शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला 27 जून को बीडीओ (खंड विकास कार्यालय) खुदागंज में लगेगा। इसमें नौ कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मेले का लाभ उठाने के लिए 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को सेवायोजन की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद समस्त शैक्षिक व तकनीकी प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, अपना बायोडाटा और फोटोग्राफ के साथ सुबह 10:30 बजे बीडीओ खुदागंज पहुंचना होगा। बताया कि विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button