शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे पर काम करा रहे इंजीनियर को पीटा

Connect News 24

पुवायां। हाईवे चौड़ीकरण के काम में लगे साइट इंजीनियर को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को थाने लाई है।

शाहजहांपुर से खुटार के बीच एनएच 731 के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। गांव गंगसरा में भी चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभे पीछे हटाकर लगाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट इंजीनियर कन्नौज निवासी श्याम दुबे ने पुलिस को बताया कि हाईवे निर्माण में आड़े आ रही बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम गांव गंगसरा के कुछ लोग आकर खंभे लगाने को लेकर आपत्ति जताते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

साथी कर्मचारियों ने मौके पर आकर उन्हें बचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। अन्य लोग मौके से भाग निकले। घायल श्याम दुबे को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button