शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खेत तैयार पर केंद्रों पर डीएपी खाद नहीं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:50 AM IST

पुवायां। आलू की बुआई शुरू हो गई है। गेहूं की फसल के लिए खेत तैयार किए जा रहे हैं। इस बीच इफको केंद्रों से डीएपी खाद गायब हो गई है। केंद्र प्रभारियों को यह भी नहीं पता कि खाद कब तक उपलब्ध हो पाएगी।

खुटार के इफको केंद्र पर एनपीके और यूरिया भरपूर मात्रा में उपलब्ध है लेकिन डीएपी का स्टॉक छह दिन पहले खत्म हो गया। डीएपी को आलू की बुआई के समय डाला जाता है और गेहूं की बुआई में भी डीएपी का प्रयोग होता है। डीएपी नहीं मिलने से किसान एनपीके का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ किसान यूरिया, पोटाश आदि मिलाकर खेतों में डाल रहे हैं।

पुवायां के इफको केंद्र पर एनपीके एक हजार कट्टा, पोटाश पांच सौ कट्टा और यूरिया के दो हजार कट्टे उपलब्ध हैं। केंद्र प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि डीएपी सात अक्तूबर से नहीं है। डीएपी कब आएगी, इसका भी पता नहीं है। निजी दुकानों से भी डीएपी गायब है जहां डीएपी उपलब्ध है, वहां इसके साथ कीटनाशक, खरपतवार नाशक और अन्य वस्तुएं खरीदने का दबाव डाला जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button