शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालाबाद में डेंगू से मौत, पड़रा सिकंदरपुर गांव में मलेरिया के पांच रोगी मिले

Connect News 24

Dengue death in Jalalabad, five malaria patients found in Padra Sikandarpur village

मृतक डॉ.हरिनाथ कुशवाहा का फाइल फोटो

शाहजहांपुर। जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी 57 वर्षीय डॉ. हरिनाथ कुशवाहा की शनिवार रात डेंगू से मौत हो गई। वह लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज में दो दिन से भर्ती थे। दूसरी ओर भावलखेड़ा के पड़रा सिकंदरपुर गांव में बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवाई बांटीं।

जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी डॉ. हरिनाथ कुशवाहा दो दिन से अस्पताल से भर्ती थे। उनके बेटे सुमित ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। यहां कराई गई जांच में डेंगू के लक्षण की जानकारी होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने डेंगू बुखार की पुष्टि की थी। उनकी प्लेटलेट्स काफी गिर गई थी और तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 25 अगस्त को वह उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे और ईरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

शनिवार रात करीब डेढ़ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरिनाथ कुशवाहा के पत्नी के अलावा तीन बेटे व एक बेटी है। मूलरूप से क्षेत्र के गांव डुहिया निवासी हरिनाथ कुशवाहा ने काफी समय पहले आजादनगर में क्लीनिक शुरू किया था। उनके निधन से परिवार के लोग सदमे में है। हरिनाथ कुशवाहा भारत परिषद के तहसील संगठन मंत्री भी थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की 350 मरीजाें की जांच

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 350 मरीजाें की जांच की। इनमें मलेरिया के पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डेंगू की पुष्टि के लिए नौ के सीरम लाए गए हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सूर्यप्रकाश गंगवार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों का परीक्षण किया। इस बीच 350 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डेढ़ सौ मरीजाें की डेंगू, मलेरिया, टायफाइड आदि की कार्ड से जांच की गई। मलेरिया के पांच रोगी मिले। 49 की स्लाइड बनाई गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अभी तक 180 मलेरिया के रोगी मिल चुके हैं। गांव के पड़ोस में नदी होने के कारण बीमारी फैलने की संभावना है।

डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। सूचना आने पर संबंधित सीएचसी के एमओआईसी को भेजकर जांच कराई जाएगी। बुखार संबंधित सूचना आने पर टीम को भेजा जा रहा है।

– डॉ.सूर्यप्रकाश गंगवार, जिला मलेरिया अधिकारी

मृतक डॉ.हरिनाथ कुशवाहा का फाइल फोटो

मृतक डॉ.हरिनाथ कुशवाहा का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button