शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पैना ट्रांसमिशन की 33 केवी लाइन पर शटडाउन से पांच उपकेंद्र ठप

Connect News 24

शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से एमईएस को जाने वाली लाइन को चार्ज करने के दौरान शहर के पांच उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में ढाई घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हो गए। उन्हें तमाम दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दूसरी तरफ लोकल फाल्ट भी उपभोक्ताओं को परेशान करते रहे।

220 केवी पैना ट्रांसमिशन से पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली कर्मियों के अनुसार, बुधवार सुबह एमईएस की लाइन चार्ज करने का काम किया गया। इसके लिए शटडाउन लिया गया। ट्रांसमिशन के अंदर भी खराब आइसोलेटर बदले गए। सिटी क्लैप चेक कर लूजिंग दुरुस्त की गई।

इस कार्य की वजह से सुबह करीब आठ बजे से रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, अब्दुल्लागंज और दीवान जोगराज उपकेंद्र को बंद कर दिया गया। करीब साढ़े दस बजे काम खत्म होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। ढाई घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। उन्हें पानी के भी संकट से जूझना पड़ा।

लाइन दुरुस्त कराने के लिए चार घंटे दौड़े इंजीनियर

– मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश के दौरान बहादुरगंज आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था। नगरीय क्षेत्र में कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस पर गोविंदगंज उपकेंद्र से बिजली लाइन जोड़ कर आपूर्ति सुचारू की गई। फाल्ट तलाशने के लिए इंजीनियरों को चार घंटे दौड़ना पड़ा, तब कहीं लाइन दुरुस्त हो सकी। अवर अभियंता के अनुसार, चिनौर के पास पेड़ की डाल लाइन पर टूटकर गिरने के चलते बिजली गुल हो गई थी।

-एमईएस की लाइन चार्ज करने के लिए शट डाउन लिया गया था। इसके चलते शहर के कुछ उपकेंद्र बंद रहे थे। – अरविंद कुमार, एक्सईएन सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button