शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूर्व सभासद की डेंगू से मौत, युवक ने बुखार के चलते तोड़ा दम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 13 Nov 2023 11:59 PM IST

Former councilor dies of dengue, young man dies due to fever

खालिद हुसैन का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

सर्दी के दस्तक देने के बाद भी डेंगू का प्रकोप खत्म नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। तिलहर में पूर्व सभासद कंचन रस्तोगी की डेंगू के चलते मौत हो गई। निगोही के तालगांव के खालिद हुसैन ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया।

तिलहर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी दवा व्यापारी अरुण रस्तोगी उर्फ मदन की पत्नी पूर्व सभासद कंचन रस्तोगी को एक नवंबर की रात बुखार आने पर बरेली में भर्ती कराया गया था। वहां से लाभ नहीं आने पर लखनऊ में भर्ती कराया। दिवाली की रात उनकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, कंचन को डेंगू हो गया था। उनके निधन पर तमाम लाेगों ने शोक जताया है।

इसी तरह निगोही के तालगांव के मुन्ने मुफ्ती के 35 वर्षीय पुत्र खालिद हुसैन को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने गांव में ही उपचार कराया। उसके बाद बीसलपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को हालत में सुधार होने पर परिजन ले घर ले आए। शाम को तेज बुखार आने पर परिजन फिर उन्हें बीसलपुर लेकर गए। त्योहार और रविवार होने के कारण अधिकांश डॉक्टर छुट्टी पर होने से उन्हें सही इलाज नहीं मिल सका। बुखार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, तालगांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई सटीक कदम नहीं उठाने पर उन्हें बरेली, बीसलपुर और निगोही में उपचार कराना पड़ रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button