शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां और खुटार में चार लोग गिरफ्तार

Connect News 24

पुवायां। पुलिस ने न्यायालय के वारंट के आधार पर दो लोगों को पकड़ा है। एक व्यक्ति तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गांव बेहटा संवात के श्रीकृष्ण और गांव इटौली के राकेश के नाम कोर्ट ने वारंट जारी किया था। दोनों वारंटी कोर्ट भेजे गए हैं। इसके अलावा पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी सौरभ को एक बाग से अवैध शराब बनाते पकड़ा है। मौके से 20 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इसके अलावा खुटार पुलिस ने बंडा के गांव पिपरा जप्ती निवासी धर्मेंद्र सिंह को गांव सिहुरा मोड़ के पास से पकड़ा है। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। कोर्ट से धर्मेंद्र को जेल भेज दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button