Shahjahanpur News: तंबाकू की लत छुड़ाना आसान… दवा के साथ आजमाएं देसी नुस्खे

डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी। तंबाकू वाली खबर
शाहजहांपुर। सहज सुलभ होने से तंबाकू का सेवन लगातार बढ़ रहा है। वैधानिक चेतावनी को दरकिनार कर लोग, खासतौर से युवा इसके लती बनते जा रहे हैं। लगातार तंबाकू का सेवन तमाम तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है। कैंसर के साथ ही तंबाकू आंखों, फेफड़ों, लिवर आदि के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। हालांकि तंबाकू की लत को आसानी से छुड़ाया जा सकता है। दवाई के साथ देसी नुस्खे भी काफी कारगर साबित होते हैं। योग भी इसमें सहायक है। बशर्ते छोड़ने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में हर दिन करीब 100 लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इनमें से चार-पांच तंबाकू की लत से छुटकारे की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। तंबाकू का सेवन न करने की दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर आने वाले ही इस जंग में जीत पाते हैं, जबकि कुछ लोग अपने मन के आगे हारने से दोबारा फिर तंबाकू के चंगुल में फंस जाते हैं। मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशांक गंगवार बताते के अनुसार, मरीजों का दवाओं के साथ टोबेको च्युइंगम देते हैं।
नुकसान
– तंबाकू खाने, सिगरेट पीने से फेफड़ों पर अधिक प्रभाव पड़ता है।
– सिगरेट का धुआं साथ खड़े व्यक्ति को भी नुकसान पहुंचाता है।
– फेफड़ों के संक्रमण के बाद कैंसर होने की आशंका रहती है।
– अस्थमा का रोग भी अधिक सिगरेट पीने से हो जाता है।
– एक सिगरेट का धुआं पांच लोगों को नुकसान पहुंचाता है।
ये अपनाएं देसी नुस्खे
-तंबाकू की तलब लगने पर सौंफ व मिश्री का मिश्रण चबाएं। काली लौंग भी खा सकते हैं।
कुंजल क्रिया भी छुड़ाएगी लत
फोटो नंबर 23
– योग में कुंजल क्रिया के जरिये आराम से तंबाकू की लत को छुड़ा सकते हैं। खाली पेट पानी पीकर योग केंद्र पर आकर प्रशिक्षकों की निगरानी में कुंजल क्रिया करें तो तंबाकू की लत खत्म हो जाएगी। डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, आयुर्वेदाचार्य व योग प्रशिक्षक
फोटो नंबर 24
– ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज से दृढ़ इच्छा शक्ति रखने पर जोर दिया जाता है। दवा के साथ चिंगम का उपयोग कर मरीजों से तंबाकू छुड़ाई जाती है। उनकी मॉनीटरिंग भी की जाती है। डॉ. शेषाक गंगवार, अध्यक्ष मानसिक रोग विभाग

डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी। तंबाकू वाली खबर