शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 30 को वृहद स्तर पर किया जाएगा हरिशंकरी का रोपण

Connect News 24

Harishankari will be planted on a large scale on 30Harishankari will be planted on a large scale on 30

शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते

शाहजहांपुर। लोकभारती की पहल पर वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स, भगवा सुंदर कांड परिवार, राष्ट्रीय गोरक्षक दल, जिला गंगा समिति आदि संगठनों के सहयोग से मंगल वाटिका, हरियाली अभियान के तहत वृहद स्तर पौधरोपण किया जाएगा।

लोक भारती के संजय उपाध्याय व डॉ. विजय पाठक ने बताया कि 118 बस्तियों व ददरौल ब्लॉक की सभी 75 ग्राम पंचायतों में एक दिन में हरिशंकरी रोपण का कार्यक्रम होगा। प्रत्येक रोपण के साथ एक स्थानीय अतिथि भी मौजूद रहेगा। अतिथि के रूप में जनपद के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी। पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रत्येक हरिशंकरी रोपण पर पांच लोगों को उनकी स्वेच्छा से जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर जिला गंगा समिति के संयोजक विनय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button