शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्राथमिक स्कूल की छात्राओं से प्रधान अध्यापक ने की छेड़खानी, निलंबित

Connect News 24

कई दिनों से कर रहा था अश्लील हरकत, अभिभावकों ने दी तहरीर, शिक्षक हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार और पांच में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी के मामले में आरोपी प्रधान अध्यापक आसिफ जमाल को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में छात्राओं के आपबीती बताने पर अभिभावकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में भी ले लिया। देर रात उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई।

रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में उसकी कक्षा चार और पांच में दो बेटियां पढ़ती हैं तो इसी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की पोती, एक अन्य व्यक्ति की भतीजी और एक महिला की बेटी कक्षा पांच में पढ़ती हैं।

आरोप है कि प्रधान अध्यापक आसिफ जमाल इन बच्चियाें के साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा ने यह बात अपने पिता को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत जब प्रधान अध्यापक से की तो उसने भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांग ली।

बावजूद इसके वह लगातार बच्चियों से छेड़खानी करता रहा। बच्चियों ने दोबारा अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की। इसके बाद अभिभावकों ने ग्राम प्रधान के पति को इसकी जानकारी दी।

शुक्रवार को ग्राम प्रधान के पति ने बीएसए रणवीर सिंह से फोन पर शिकायत की। बीएसए ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बच्चियों से पूछताछ की तो उन्होंने आपबीती बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका से बच्चियों ने शिकायत की तो उन्होंने डांट दिया था।

इधर, ग्रामीणों ने रोजा थाने पहुंचकर तहरीर भी दी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

रोजा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक आसिफ पर छेड़खानी के आरोप की जानकारी मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला शिक्षामित्र के खिलाफ स्कूल न आने की शिकायत मिली थी। उसको सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

– रणवीर सिंह, बीएसए

000000

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने दी धमकी

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। काफी दिनों से राहुल सक्सेना उसका पीछा कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब से हमला करने की धमकी। अगले माह उसकी शादी होने वाली है। इससे पहले शिकायत करने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button