शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हिंदू संगठनों ने हनुमान मंदिर में गैर समुदाय के लोगों के प्रसाद बेचने पर फिर किया प्रदर्शन

Connect News 24

Hindu organizations again demonstrated in Hanuman temple for selling prasad of non-community people

तिलहर एसडीएम कार्यालय पर नायब तहसीलदार निखत परवीन को ज्ञापन देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। संव

तिलहर। करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रसाद बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। बाद में इस बाबत ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह और विश्व हिंदू परिषद के जिला सह-मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के बाहर गैर समुदाय के लोगों के प्रसाद की दुकानें लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निखत परवीन को सौंपा। इसमें कहा गया है कि हनुमान मंदिर के बाहर अन्य समुदाय के लोग प्रसाद की दुकानें लगाकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इन्हें तत्काल रोका जाए।

ज्ञापन में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के समीप अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानों को बंद कराने की भी मांग की गई है। नायब तहसीलदार ने मांगों पर विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान करणी सेना के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, विपिन शर्मा, पृथ्वीराज सिंह, बलराम सिंह कश्यप, केपी सिंह, सचिन कुमार सिंह, अवधेश कुमार कुशवाहा, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button