Shahjahanpur News: बचपन स्कूल में विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

बचपन स्कूल में बच्चों के साथ परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव। संस्था
शाहजहांपुर। बचपन स्कूल में खेल सप्ताह के समापन पर मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव व राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
एनसी के गर्वित, वान्या वर्मा, अभिनव वर्मा, वैभवी पांडेय, मोहम्मद अमान रजा ने गोल्ड, आराध्या, वेदांत गौतम, देव्यांश ने सिल्वर और अद्विका तिवारी को ब्रांज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। एलकेजी में आरव सिंह, हुसैन खान, दर्शिता गंगवार ने गोल्ड, शिवांशी चौहान, आहिल परवेज, शिवांश शर्मा ने सिल्वर, वृंदा, निजा, अनुश्री ने ब्रांज मेडल प्राप्त किए। यूकेजी के व्योम मौर्या, अक्षिता पाल, फतेह सिंह को गोल्ड, रोहनित पाल, मन्हा परवेज, अनिका सिंह को सिल्वर और नत्या सिंह, समर्थ सिंह, ईशी सक्सेना को ब्रांज मेडल प्रदान किए गए। इसी तरह से कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुधा यादव, सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी रामनरेश यादव, कोमल सक्सेना, असमत अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद