शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिन में उमस ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दी राहत

Connect News 24

शाहजहांपुर। दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया लेकिन शाम को हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को करीब चार मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान सामान रहा। न्यूनतम तापमान में 0.3 की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button