Shahjahanpur News: सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सर्दी से बचने को धूप में बैठे यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा ने लोगों को ठंड से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने एक-दो दिन में बारिश की संभावना जताई है।
रविवार और सोमवार को धूप जरूर निकली लेकिन ठंड कम नहीं हुई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में 3.5 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बारिश की संभावना भी बन रही है।