शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

Connect News 24

शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और सांसद अरुण सागर भी मौजूद रहे।

शहर के एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में इकबाल सिंह ने कहा कि 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दसवें नंबर पर था। अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। छात्रों को यूूक्रेन से सुरक्षित लाया गया। किसानों का सम्मान हो रहा है। स्टार्टअप के लिए उद्यमियों को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में भी विकास देखने को मिल रहा है।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त कोविड वैक्सीन लगाई गई। अब तक 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। दिल्ली में पहलवानों के धरने पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में इकबाल सिंह ने कहा कि बेटियों के मामले में दूसरे दल राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, नवेंदु सिंह आदि मौजूद रहे।

इसके बाद इकबाल सिंह लालपुरा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मगुरुओं की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। धर्मगुरुओं की ओर से बताए गए प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button