शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूजित अक्षत कलश की बाबा विश्वनाथ मंदिर में स्थापना

Connect News 24

Installation of worshiped Akshat Kalash in Baba Vishwanath Temple

बाबा विश्वनाथ मंदिर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश के स्थापना कार्यक्रम में विहिप कार्यकर्ता

शाहजहांपुर। लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान और 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या धाम से आए पवित्र पूजित अक्षत कलश की स्थापना बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई। कलश को प्रांत बैठक कासगंज से विहिप के महानगर मंत्री अशनील सिंह लेकर आए।

अशनील ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में नए मंदिर में श्री रामलला विराजमान होंगे। अयोध्या से आए पवित्र पूजित अक्षत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में विचार परिवार के सभी कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी के बीच हिंदू समाज के घर-घर जाकर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अपने मोहल्ले के मंदिर से लाइव देखने के लिए आग्रह करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रत्येक हिंदू समाज से अयोध्या धाम में विराजमान रामलला के सपरिवार दर्शन के लिए जाने का आग्रह किया जाएगा। स्थापना कार्यक्रम में प्रांत मंत्री अनुज, महानगर संघ चालक रमेश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, महानगर कार्यवाह धर्मेंद्र, महानगर अध्यक्ष भाजपा शिल्पी गुप्ता, मुकेश राठौर, महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र, महानगर सत्संग प्रमुख रमेश, राहुल कनौजिया, संतोष प्रताप, हर्षित गुप्ता, दीपक सक्सेना, कुणाल राठौर, वृंदा जेटली, नीलम जेटली, प्रदीप प्रजापति, अजय मिश्रा, दिनेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button