Shahjahanpur News: शहर और ग्रामीण इलाकों में बांटे गए अक्षत-पत्रक

शहर में अक्षत वितरण के दौरान रामभक्त।संस्था
शाहजहांपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अक्षत वितरण महाभियान के बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान किया गया।
शाहजहांपुर में हनुमत नगर की महर्षि वाल्मीकि बस्ती में प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश के नेतृत्व में अनेक स्वयंसेवकों ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर चित्र एवं निमंत्रण पत्रक वितरण किया गया। इस दौरान विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल, महानगर प्रचारक मंजीत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर समिति अध्यक्ष विनय अग्रवाल, डॉ. विजय पाठक, अशोक ठेनुआ, विभाग बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र, नवनीत, रामकुमार, अभिनव तिवारी, अमन कटियार, पुष्पेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
तिलहर में महिलाओं से 22 जनवरी को दीप जलाने की अपील
फोटो – 26
तिलहर। अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक को घर-घर पहुंचाने को लेकर नगर में कई टोलियां निकलीं। बुधवार को मोहल्ला दातागंज में श्याम गुप्ता और डॉ. आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में वितरण कर 22 जनवरी को घरों पर दीप जलाने की अपील की गई। इस दौरान आदित्य ओमर, तरुण मिश्रा, अंकित अग्रवाल, सुनील चोटी वाले, राजीव गुप्ता, विनायक वाजपेयी, शरद अग्रवाल, नीता गुप्ता, रीता अग्रवाल, पूनम गुप्ता, वंदना मिश्रा, अनुपमा ,जलधारा आदि मौजूद रहे।
इधरए आरएसएस के नगर कार्यवाहक कुलदीप गुप्ता व सह विभाग कार्यवाहक रघुवीर सहाय की देखरेख में युवा नेता सिद्धार्थ गुप्ता, रितिक गुप्ता, अनुज राठौर, सुनील गुप्ता हंस ने पत्रक वितरण किया। महिला मोर्चा की जिलामंत्री चंद्रकांता त्रिवेदी के नेतृत्व में महिलाओं ने मोहल्ला हिंदू पट्टी समेत कई जगह जनसंपर्क किया। माया देवी, सैजी, गायत्री श्रीवास्तव, सरिता रस्तोगी, प्रीति खत्री, आरती सिंह, संजय पाठक, मंसाराम, बबलू, मुकेश राठौर, दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।