Shahjahanpur News: बिजली चोरी को रफा-दफा करने के मामले में जांच शुरू
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला झंडा कलां में उपभोक्ता के घर में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी के मामले को रफा-दफा करने के मामले की जांच शुरू हो गई। एक्सईएन ने बहादुरगंज उपकेंद्र के जेई से लिखित में जवाब मांगा है। जेई व स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया था। बहादुरगंज के जेई पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगा था। एसई ने मामले की जांच एक्सईएन अरविंद कुमार को सौंपी हैं।
उन्होंने अवर अभियंता से लिखित में जवाब मांगा है। एक्सईएन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जेई और स्टाफ के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद