शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें फुल, रिजर्वेशन मिलना हुआ मुश्किल

Connect News 24

Trains full before Raksha Bandhan, getting reservation difficult

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन

दिल्ली, पंजाब, बिहार, देहरादून आने और जाने वाली ट्रेनों में 50 से 150 तक वेटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व पर बहनें भाइयों के यहां जाएंगी, तो कई भाई भी अपनी बहनों के घर आएंगे। बहुत से लोग दूसरे शहरों में रहकर नौकरी करते है, वे भी परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए आएंगे। ऐसे में लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। नतीजतन रक्षाबंधन से पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो गईं हैं। लोगों को रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है।

दिल्ली, हरिद्वार, पंजाब और बिहार से आने और जाने वाली ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। हालात यह हैं कि कई ट्रेनों में तो दस दिन तक नो रूम की स्थिति है। वहीं आरक्षण कार्यालय में इन दिनों यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और पंजाब की ओर की ओर से आने वाले यात्रियों को होगी, क्योंकि लंबी वेटिंग लिस्ट होने से टिकट क्लीयर होना मुश्किल है।

यहां बता दें कि अप-डाउन ट्रैक की लंबी दूरी वाली ट्रेनों में लोगों ने महीनों पहले से रिजर्वेशन करा लिया था, ताकि बाद में सीट के लिए संघर्ष न करना पड़े।

नहीं हुई अतिरिक्त ट्रेनों के चलाए जाने की घोषणा

रक्षाबंधन नजदीक है, लेकिन अब तक अतिरिक्त ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा रेलवे की ओर से नहीं हुई है। न ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय हुआ है। जबकि ट्रेनों में 50 से लेकर 150 तक वेटिंग चल रही है।

वेटिंग की स्थिति

अयोध्या एक्सप्रेस 14205/06 – 41

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15127/28 – 43

दून एक्सप्रेस-13009/10 – 50

लखनऊ मेल 12229/30 – 60

हाबड़ा अमृतसर मेल 13005/06 – 50

श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392/93 – 100

ट्रेनों में 50 से 150 तक वेटिंग चल रही है। रक्षाबंधन पर अपने घर आने-जाने वालों ने पहले से ही ट्रेन में रिजर्वेशन करवा लिया है। जिन्होंने नहीं करवाया उन्हें थोड़ी दिक्कत हो सकती है। अभी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने व कोच लगाने की कोई घोषणा नहीं हुई है।

– एसके ठाकुर, सीएमआई, शाहजहांपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button