Shahjahanpur News: दिन में छाए रहे बादल, हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश, शुक्रवार को बूंदाबांदी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बृहस्पतिवार रात हल्की बारिश और शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान गिर गया। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
जिले में शुक्रवार सुबह से घने बादल छाए रहे। पुरवा हवा के चलने के साथ दिन में बूंदाबांदी भी हुई। कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार मौसम में परिवर्तन आया है। शुक्रवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।