शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बादल छाए रहेंगे, आज भी होगी बारिश
शाहजहांपुर। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक रुक-रुककर होती रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के बताया कि शनिवार रात से रविवार शाम तक 41.5 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।