Shahjahanpur News: मोबाइल चार्जर में उतरे करंट से गुड़ विक्रेता की मौत

मृतक रमेश कुशवाहा का फाइल फोटो।
शाहजहांपुर। बिजली के सॉकेट में मोबाइल चार्जर लगाते समय चार्जर में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर गुड़ विक्रेता की मौत हो गई। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजन उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक निवासी रमेश कुशवाहा (52) गुड़ का कारोबार करते थे। बुधवार को वह दिन में घर में लगे बिजली के सॉकेट में मोबाइल का चार्जर लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने किसी तरह से उनको बचाया और मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। गुड़ विक्रेता की मौत से पत्नी जयदेवी, बेटे रिंकू, अंशुल और बेटी पिंकी, प्रीति और रीती का रो-रोकर बुरा हाल हैं। संवाद