शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लाल इमली चौराहा से कच्चा कटरा तक लगा जाम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 02 Dec 2023 12:23 AM IST

शाहजहांपुर। शहर में शुक्रवार को लाल इमली चौराहा से घंटाघर होकर कच्चा कटरा मोड़ तक जाम लगा रहा। वहीं खिरनीबाग चौराहा से अंटा चौराहा के बीच खोदाई का काम चलने के कारण रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रही। इस मार्ग का ट्रैफिक भी घंटाघर से कच्चा कटरा मार्ग पर आ गया।

सीवर लाइन के लिए खोदाई का कार्य लगातार चल रहा है। खिरनीबाग से अंटा चौराहा के बीच शुक्रवार को खोदाई का काम हुआ। इस बीच कार व ई-रिक्शा का संचालन इस रोड पर नहीं हुआ। बाइक व साइकिल सवारों को आने-जाने की छूट रही। उनको भी आधी रोड पर जाने वाले बाद गलियों से गुजरकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। चमकनी करबला के पास बैरीकेडिंग लगा होने के कारण लोग गलियों से गुजरे। जबकि इस मार्ग का ट्रैफिक डायवर्ट होकर बहादुरगंज से घंटाघर मार्ग तथा लाल इमली चौराहा से घंटाघर होकर कच्चा कटरा मार्ग पर पहुंचता रहा। इससे दिनभर जाम की समस्या बनी रही। सुबह दस बजे और दोपहर दो बजे अधिक जाम लगा, जिसका कारण स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहन भी रहे। वहीं सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों की वजह से जाम लगता रहा। जिसको खुलवानेे के लिए यातायात पुलिस नदारद रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button