शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खोदाई के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर लगा जाम

Connect News 24

शाहजहांपुर। सड़कों की खोदाई के चलते सोमवार को मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। गर्मी के बीच जाम लगने से लोग पसीना-पसीना हो गए।

सीवर लाइन डालने के लिए शहर में सड़कों की खोदाई का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को बेरी चौकी से मालखाना मोड़ तक सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इसकी वजह से एक ही साइड से वाहनों का आवागमन हो रहा था। दोपहर करीब 12:00 बजे इस रोड पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गईं। शाम तक वाहन रेंगते हुए इस मार्ग से गुजरे। यही हाल कच्चा कटरा से कनौजिया अस्पताल की ओर से जाने वाले मार्ग का भी रहा। इस मार्ग पर कई निजी अस्पताल और क्लीनिक स्थित है और राजकीय मेडिकल कॉलेज जाने का रास्ता यही है। जहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बीएसए कार्यालय के सामने हुई खोदाई

खिरनीबाग चौराहा से जेल रोड पर सोमवार को बीएसए कार्यालय के सामने ही जेसीबी से सड़क को खोद डाला गया। इस कारण बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों व शिक्षकों को दिक्क्त हो हुई, कचहरी आने-जाने वाले वकीलों और वादकारियों को भी परेशान होना पड़ा। अंटा चौराहा मार्ग पर डॉ. गेरा क्लीनिक के सामने भी खोदकर डाल दिया गया है। इस मार्ग पर वाहनों का भार अधिक रहता है। दोपहर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटाघर से अंजान चौकी होकर कच्चा कटरा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जाम की वजह से वाहन रेंगते रहे।

पंखी चौराहा पर खोदकर छोड़ा गड्ढा

सदर बाजार में पंखी चौराहा पर सीवर का चैंबर बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से उसके चारों को टिनशेड लगाए गए थे, जोकि सोमवार को गिर गए। आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी भी ठप हो गई है। बहादुरगंज में फव्वारा वाला तिराहा से रिक्शा स्टैंड की ओर से सड़क की खोदाई की गई थी। सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी डालकर सड़क के गड्ढे भर दिए गए। यहां दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। इससे दुकानदारों के साथ ही राहगीर को भी दिक्कत हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button