शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोडवेज बस से कानपुर की महिला की ज्वैलरी चोरी

Connect News 24

पानी लेने के लिए कुछ देर के लिए बस से उतरी थी महिला, पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे से शाहजहांपुर डिपो की बस से कानपुर जा रहीं वीना का ज्वैलरी से भरा पर्स चोरी हो गया। महिला पानी लेने के लिए कुछ देर के लिए नीचे उतरी थी। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

कानपुर की रहने वाली वीना रिश्तेदारी में शाहजहांपुर आईं थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर घर जाने के लिए शाहजहांपुर डिपो की कानपुर-उन्नाव जाने वाली बस में सवार हुईं। वह अपना बैग रखकर पानी लेने के लिए नीचे उतर गईं। इस बीच पहले से बस में सवार युवक उनका पर्स लेकर नीचे उतर गया। सीट पर पर्स नहीं देखकर उन्होंने शोर मचाया।

युवक की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वीना ने पूछताछ काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने बॉक्स की चाबी नहीं होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए गए। महिला ने बताया कि बैग में सोने के कुंडल व अन्य कीमती सामान रखा था। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में थाने में सूचना नहीं दी गई है।

रोडवेज पर तैनात रहते सिपाही, फिर भी चोरियां हो रही

रोडवेज बस अड्डे पर दो सिपाहियों की ड्यूटी रहती है। होमगार्ड भी लगाए गए हैं। साथ ही जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस भी लगा रखी है। उसके बाद भी चोरी की घटना पुलिस पर सवाल खड़े कर रही है। एक सप्ताह पहले भी दिल्ली जाने वाली बस से बैग चोरी हो चुका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button