शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गुजरात में फंदे से लटका मिला कांट की विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

Kant's married woman's body found hanging in Gujarat, accused of murder

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते परिजन।

कांट (शाहजहांपुर)। कांट थाना क्षेत्र के गांव पट्टी पश्चिमी निवासी रामलड़ैते की पत्नी मधु (21) ने गुजरात में फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका आठ महीने पहले ही विवाह हुआ था। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी रामनाथ वर्मा ने अपनी बेटी मधु की शादी रामलड़ैते के साथ की थी। रामलड़ैते की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। घर में बेटा ध्रुव, नैंसी और देवांशी हैं। रामलड़ैते गुजरात के पाटन जिले के सेंडर में रहकर बिस्कुट की फेरी लगाने का काम करता है। कुछ दिन पहले मधु अपने मायके आई थी। चार जून को जेठ का बेटा अजय उसे विदा कराकर गुजरात ले गया था। बृहस्पतिवार को बच्चे घर में नहीं थे। बच्चों के घर लौटने पर मधु का शव फंदे से लटका मिला।

बच्चों ने रामलड़ैते को सूचना दी। इसके बाद मधु के भाई रामसागर के पास खबर आई। रामसागर के अनुसार, मधु का शव जमीन में पड़ा था। बहनोई दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग कर रहा था। परिजन वहां से शव ले आए है। कांट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बहनोई ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया नंबर

– रामसागर ने पुलिस को बताया कि बहनोई ने मधु की मौत की जानकारी नहीं दी। गुजरात में आसपास रहने वाले लोगों के जरिये खबर आई। उसने रामलड़ैते को फोन किया तो उसने नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते परिजन।

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते परिजन।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button