शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जनपद रत्न से नवाजी जाएंगी लॉन टेनिस खिलाड़ी माहिका

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 23 Dec 2023 12:38 AM IST

District Ratna awardee invitation loan tennis player Mahika

माहिका खन्ना

शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को जनपद रत्न अलंकरण समारोह अंटा चौराहा के पास नवनिर्मित प्रेक्षागृह में होगा। इसमें लॉन टेनिस खिलाड़ी महिका खन्ना को जनपद रत्न प्रदान किया जाएगा।

श्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म दिवस समारोह समिति के संयोजक लेखक और इतिहासकार डाॅ. नानक चंद्र मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसके मुख्य अतिथि ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा होंगे। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बताया कि यह 27वां आयोजन होगा। इसमें जनपद की 67 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है। इनमें शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत, खेल, अभिनय, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल रहे। बताया कि इस वर्ष सम्मान के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार करने के बाद महिका को चुना गया है। महिका ने लॉन टेनिस के क्षेत्र में श्रीलंका व नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया है तथा अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग सूची में भी स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button