Shahjahanpur News: चार्ज न छोड़ने पर लेखपाल निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 27 May 2023 12:40 AM IST
शाहजहांपुर। तबादला होने के बाद दो माह से चार्ज नहीं लेने पर लापरवाही मानते हुए एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने डीएम उमेश प्रताप सिंह को रिपोर्ट भेजी। डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
सदर तहसील में हथौड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल महेश कुमार के पास अतिरिक्त चार्ज था। दो माह पहले लेखपाल का तबादला दूसरी जगह कर दिया गया, लेकिन वह दूसरी जगह का चार्ज नहीं ले रहे थे। उनकी जगह पर आए दूसरे लेखपाल को भी चार्ज नहीं दे रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसडीएम सतीश चंद्र ने मामले की जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लेखपाल महेश कुमार को निलंबित कर दिया। एसडीएम सतीश चंद्र ने बताया कि तबादला होने के बाद भी लेखपाल महेश कुमार चार्ज नहीं छोड़ रहे थे। रिपोर्ट पर डीएम ने कार्रवाई की है। संवाद