शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: राधाष्टमी पर नन्हे-मुन्नों ने किया नृत्य

प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में राधाष्टमी पर नृत्य करते बच्चे। संस्था
शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में राधाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाध्यापक अभिषेक दीक्षित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम को बढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों में संस्कार और सभ्यता विकसित करने का आह्वान किया। बीईओ विनय कुमार मिश्रा ने राधाष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डाॅ. मयंक भूषण पांडेय, प्रियंका गोस्वामी, स्वीटी वर्मा, राजेश्वरी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद