Shahjahanpur News: बाल विवाह एवं बाल शोषण पर छात्राओं को किया जागरूक

कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते हुए। विभाग
शाहजहांपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राम गुनारा जलालाबाद में बाल विवाह एवं बाल शोषण जैसे विषयों पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने बालिकाओं को सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर जागरूक किया एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर बालिकाओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से पूर्व अवस्था में बालक-बालिकाओं का विवाह किए जाने से न केवल उनका बचपन प्रभावित होता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। कार्यक्रम में वॉर्डन आउटरीच कार्यकर्ता अवनीश कुमार व शिक्षक दिव्या पारस, बृजबाला, रश्मि चांद बी और छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद