शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: 18 नवंबर तक भरे जाएंगे मदरसा बोर्ड के फार्म
शाहजहांपुर। मदरसा शिक्षा परिषद से मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई। मदरसा बोर्ड ने फार्म भरने की तिथि का घोषणा कर दी है। छात्र-छात्राएं 18 नवंबर तक बैंक में चालान जमा कर सकते हैं।
परिषद के रजिस्टार की ओर से पत्र आने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने आलिया व उच्च आलिया के अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म भरने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। मुंशी, मौलवी पाठ्यक्रम के लिए 14 वर्ष तक न्यूनतम आयु निर्धारित की गई।