शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Connect News 24

Married woman died under suspicious circumstances

गांव भटपुरा चंदू की रूचि देवी का फाइल फोटो। सूत्र- परिजन

पुवायां। गांव भटपुरा चंदू निवासी जागीर की पत्नी रुचि देवी की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जागीर के अनुसार, उनकी पत्नी 25 वर्षीय रुचि देवी बीमार चल रही थी। इलाज भी चल रहा था। शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर रुचि के मायके के लोग भी भटपुरा चंदू पहुंचे। उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन से पूछताछ की।

रुचि देवी के भाई जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हरिपुर निवासी दीनदयाल ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष के लोग मौत का कारण जानना चाहते हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रुचि देवी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button