शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Connect News 24

A memorandum was demonstrated in the Collectorate regarding the problems of the students

शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्रनेता

शाहजहांपुर। महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर छात्र नेता रजत मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालयों में परीक्षाओं का हवाला देकर शिक्षण कार्य ठीक से दो महीने भी नहीं चल पाता है। महाविद्यालय में हर सेमेस्टर में एडमिशन फार्म महंगा होता जा रहा है। फीस के साथ अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है। प्रशासनिक कार्यों में फंसाकर उनसे अवैध शुल्क की मांग की जाती है। छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए, जिससे छात्रों की समस्याएं कॉलेज में ही निस्तारित हो सकें। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता रजत मिश्रा, सचिन सैनी, सूरज, आशुतोष, राणा शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button