Shahjahanpur News: भूख हड़ताल खत्म, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर क्रमिक भूख हड़ताल पर महिला महिला कर्मचारी भी बैठीं। । संवाद
शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए) के आह्वान पर शिक्षक-कर्मचारियाें की क्रमिक भूख हड़ताल का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर चंद्रगुप्त सागर को सौंपा गया।
आंदोलन स्थल पर संयुक्त मंच के जिला संयोजक नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आठ जनवरी से चार दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल की गई। यदि पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन और देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। उप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, प्राथमिक शिक्षक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित और भुवनेश गुप्ता, उप्र प्रधानाचार्य परिषद के जिला महासचिव डाॅ. डीआर वर्मा, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार, मंत्री ओमकार आर्य, लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश सिंह, जिला मंत्री संदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
उन्होंने किया अनशन
अंतिम दिन संयुक्त मंच के जिला संयोजक नरेंद्र कुमार त्यागी, ऋषिकांत पांडेय, रत्नाकर दीक्षित, भुवनेश गुप्ता, चंद्रभूषण शुक्ला, पल्लवी गुप्ता, नीरज यादव, जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष दिनेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय, धनेंद्र पाल, पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ से जिला मंत्री इंद्रपाल कनौजिया, संजीव कुमार, लालाराम, राजेश कुमार, एससी एसटी शिक्षक संघ से विनोद सम्राट, अखिलेश बौद्ध, अरविंद वर्मा, त्रिभुवन नाथ, सज्जन कुमार, जीतेंद्र सिंह, एनआरएमयू से रामऔतार शर्मा, शिवकुमार सक्सेना, दीपक कुमार, गौतम बाथम, अशोक कुमार, अवनीश यादव, मोहम्मद सलीम, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य आदि बैठे।
फोटो 34
उरमू ने पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को उठाया
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। रेलकर्मियों ने एनपीएस को रद्द करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। शाखा सचिव अंकित शर्मा, रोजा शाखा के सचिव राकेश कुमार, अनिल कुमार कौशल, राकेश तिवारी, जितेंद्र कुमार, पवन सिंह, यूसुफ शाह, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

रेलवे स्टेशन पर क्रमिक भूख हड़ताल पर महिला महिला कर्मचारी भी बैठीं। । संवाद