Shahjahanpur News: 100 बेड के अस्पताल का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री को मांग पत्र देते राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स। स्त्रोत जागर
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के निर्माण को गति देने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री व डिप्टी सीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
100 बेड के अस्पताल का निर्माण लंबे समय के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है। इसके चलते बुखार के सीजन में मरीजों को बेड के लिए तरसना पड़ रहा है। रविवार को प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। कार्य की गति को देखकर तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आश्वस्त किया है। इसके बाद जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भवन का निरीक्षण भी किया।
स्टाफ नर्सों ने प्रभारी मंत्री को दिया मांगपत्र
शाहजहांपुर। अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र देव कश्यप को राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने मांग पत्र दिया। इस दौरान 109 स्टाफ नर्स ने उनसे नौकरी न जाने देने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह 2019 से लगातार कार्य करती आ रहीं हैं, जबकि अब उन्हें हटाए जाने की तैयारी की जा रही है। मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए संबंधित से चर्चा पर जोर दिया है। संवाद