Shahjahanpur News: गेहूं सहित अन्य फसलों पर बढ़ाई गई एमएसपी नाकाफी

महेंद्र पाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू भानु गुट शाहजहांपुर। संवाद
पुवायां। सरकार ने गेहूं सहित कई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दी है, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि हर वर्ष कीटनाशक, खाद, खरपतवार नाशक की महंगाई ज्यादा बढ़ रही है। इससे खेती करना कठिन होता जा रहा है। श्रमिक भी अब ज्यादा रुपये लेने लगे हैं। सिंचाई सहित अन्य लागत भी बढ़ गई है। इससे फसल तैयार करने में ज्यादा खर्च आ रहा है। इसके सापेक्ष एमएसपी कम बढ़ाई गई है।
किसानों के अनुसार खेती पर अब एक नया खर्च आ गया है जो छुट्टा पशुओं से रखवाली करने पर आता है। फसल बोने के कुछ दिन बाद से ही लगातार रखवाली करानी पड़ती है, तभी फसल बच पाती है। सरकारी प्रति क्विंटल कुछ राशि बढ़ाकर वाहवाही लेने का प्रयास करती है, जबकि खर्च ज्यादा बढ़ गए हैं।