शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कोहरे में हाईवे पर हादसा, बाल-बाल बचे सीए

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST

Accident on highway in fog, CA narrowly escaped

तिलहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत जागरुक पाठक

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे में बुधवार को कई हादसे हुए। ट्रक की टक्कर से कार सवार चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बाल-बाल बच गए। वहीं, कोहरे के कारण वाहन पलटने की कई घटनाएं हुईं।

शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप गुप्ता बुधवार सुबह कार से बरेली से लौट रहे थे। कार रामसागर यादव निवासी हथौड़ा बुजुर्ग चला रहे थे। हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में गांव बिलहरी के समीप पीछे से आ रहे ट्रक की कार में टक्कर लग गई। हादसे में कार डिवाइडर पर पलट गई। आसपास के लोगों ने प्रदीप और रामसागर को बाहर निकाला। कार सवारों को मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कार चालक की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगलवार रात लगभग 11 बजे हाईवे पर मंडी समिति के समीप मोटर पार्ट्स लेकर लखनऊ से पंजाब के होशियारपुर जा रहा डीसीएम वाहन आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। डीसीएम चालक जालंधर निवासी जसप्रीत सिंह सीट में फंस गए। आसपास के लोगों ने जसप्रीत को बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। वहीं चालक कंटेनर लेकर चला गया।

रेलवे ओवरब्रिज पर पिकअप पलटी

बरतारा।

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा अड्डा के पास रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बुधवार सुबह पिकअप वाहन पलट गया। चालक के मुताबिक कोहरा अधिक होने से सड़क का अंदाजा नहीं लग सका और पिकअप पलट गई। गाड़ी में फर्नीचर का सामान भरा था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button