शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ओसीएफ मैदान के भीतर ही सीख सकेंगे वाहन चलाना, बाहर प्रशिक्षित चालक ही चलाएंगे

Connect News 24

शाहजहांपुर। कैंट में नौसिखिया चालकों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर यातायात पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। कार आदि सीखने वाले केवल ओसीएफ ग्राउंड के अंदर ही कार चला सकते हैं। बाहर सड़क पर आते ही प्रशिक्षित चालक ही कार चलाएगा।

कैंट क्षेत्र में खासतौर पर सुबह और शाम के वक्त लोग वाहन चलाना सीखते हैं। नौसिखिया होने के कारण अक्सर हादसे होते हैं। सीओ यातायात जगदीश टम्टा ने बताया कि ओसीएफ/रामलीला मैदान में बाइक या कार सीखने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर ही वाहन को लेकर ग्राउंड तक जाएंगे। मैदान में वाहन सीखने के बाद बाहर निकलते समय प्रशिक्षित ड्राइवर ही वाहन को वापस लाएंगे।

इसके अलावा किसी भी सड़क या रास्ते पर वाहन सीखने के लिए नहीं जाएंगे। इस दौरान कोई भी स्टंट नहीं करेगा। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अभिभावक किसी भी दशा में वाहन चलाने के लिए नहीं देंगे। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर चालान किया जाएगा। सीओ ने कहा कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button