Shahjahanpur News: आधी रात में अधिकारियों ने की पेट्रोलिंग, बिजली की लाइनें देखीं

शाहजहांपुर में नाइट गश्त करते बिजली निगम के अधिकारी
शाहजहांपुर। बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा के नेतृत्व में बुधवार आधी रात पेट्रोलिंग की गई। अधिकारियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर लाइनों की स्थिति देखी। खुले ट्रांसफार्मरों को सही कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर रात में चेकिंग की चलती रहेगी।
बुधवार की रात करीब दस बजे बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा के नेतृत्व में एक्सईएन सिटी अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी बहादुरगंज में एकत्रित हुए। यहां से सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर होते हुए कच्चा कटरा व चौक तक पैदल गए। अधिकारियों ने लाइनों को देखा। जहां पर लाइन नीचे मिली, उसे सही कराने के निर्देश दिए। खुले ट्रांसफार्मरों को कवर्ड करने के लिए भी कहा गया।
एसई जेपी वर्मा ने बताया कि नाइट पेट्रोलिंग को समय-समय पर किया जाएगा। इससे बिजली के उपभोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना जाएगा।