शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 590 पदों के सापेक्ष 488 युवाओं ने ही कराया पंजीकरण, 128 को मिली नौकरी

Connect News 24

Only 488 youth registered against 590 posts, 128 got jobs.

तिलहर ब्लाॅक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में आवेदन करते अभ्यर्थी। संवाद

तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत सेवा योजना विभाग द्वारा लगाए गए रोजगार मेले में 128 युवाओं को ही रोजगार प्रदान किया गया। कंपनियों द्वारा 590 रिक्तियां निकाली गईं थीं। महज 488 युवक-युवतियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था।

शासन के निर्देश पर युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट्स, भारतीय जीवन बीमा निगम, पुखराज हेल्थ केयर, हीरो स्पेयर पार्ट्स, केएस मारुति एंटरप्राइजेज सहित नौ कंपनियों ने युवाओं को रोजगार देने के लिए अपने काउंटर लगाए थे। सभी कंपनियों द्वारा कुल 590 रिक्तियां निकाली गई थी, लेकिन व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में केवल 488 युवक-युवतियाें ने ही पंजीकरण कराया।

128 लोगों का कंपनियों की तरफ से चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन विभाग से अरुण कुमार, गोपाल सिंह, विश्व मोहन, अशोक कुमार, राकेश चंद्र, मनोज कुमार तथा कौशल विकास योजना से जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र सिंह एवं रंजीत मौजूद रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में 488 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था, इनमें से 128 का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। जिनका चयन नहीं हुआ, वे साक्षात्कार में सफल नहीं हो सके। साक्षात्कार के दौरान रिक्त पद व कार्य से संबंधित प्रश्न ही पूछे जाते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button