शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल में शाम चार बजे तक हो ओपीडी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 04 Oct 2023 01:27 AM IST

OPD should be held in Government Medical till 4 pm

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद

शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसमें उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शाम चार बजे तक करने की मांग की।

बताया कि बीमारी का मौसम चल रहा है। मरीजों की संख्या को देखते हुए कॉलेज में ओपीडी दोपहर दो बजे तक नाकाफी साबित हो रही है। इसलिए दो घंटे का समय बढ़ाया जाए जिससे उपचार के लिए दूरदराज के गांव से आए ज्यादा मरीज लाभान्वित हो सकें। कहा गया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज को आठ साल का समय हो चुका है। इसके बाद भी गंभीर बीमारियों के डॉक्टर नहीं हैं। मरीजों को बरेली या लखनऊ रेफर किया जाता है। कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की जाए। मेडिकल कॉलेज आने वाले तीमारदारों के साथ आए दिन मारपीट और अभद्रता की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस पर भी रोक लगाई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, वेदपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, दामोदर स्वरूप द्विवेदी, हरदयाल वर्मा, गयादीन वर्मा, दीपक कुमार, शिवनारायण वर्मा मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button