शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 105 गांव को जलालाबाद में संबद्ध कराने का विरोध

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 06 Oct 2023 12:53 AM IST

Opposition to annexing 105 villages to Jalalabad

शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को बार एसोशाहजहांपुर कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को बार एसोस

शाहजहांपुर। तहसील सदर से संबंधित ब्लॉक कांट व मदनापुर के 105 गांव को जलालाबाद में संबद्ध कराने का सेंट्रल बार एसोसिएशन ने विरोध किया। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश वैश्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया जिसमें कहा कि इस संंबंध में एडीएम प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है जो न्याय संगत नहीं है। तहसील जलालाबाद का क्षेत्राधिकार एवं क्षेत्रफल पहले से काफी बड़ा है। इसमें अन्य तहसील का क्षेत्राधिकार व क्षेत्रफल जोड़ा जाना या सम्मिलित किया जाना ठीक नहीं होगा। चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया का सेंट्रल बार एसोसिएशन विरोध करेगी। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button