शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांव कढ़ैया में किसान के घर निकला पैंगोलिन

Connect News 24

Pangolin found at farmer's house in Kadhaiya village

किसान रमाकांत के घर मौजूद पैंगोलिन

खुटार। गांव कढ़ैया में बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने किसान रमाकांत के घर में सल्लू सांप (पैंगोलिन) देखकर शोर मचा दिया। मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल में छुड़वा दिया।

रमाकांत के परिजनों ने सुबह आठ बजे पैंगोलिन को देखा। वह एक बिल में घुस रहा था। कुछ लोगों ने बिल खोदकर उसे घर से निकालने का प्रयास किया। गांव के अन्य लोगों ने उन्हें समझाया और सूचना वन कर्मियों को दी। जानकारी पाकर फॉरेस्टर कामता प्रसाद वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैंगोलिन को पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया।

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वज्रशल्क या पैंगोलिन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है। इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क नुमा संरचना होती है, जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है। यह बेहद शर्मीला जीव है। इसे सल्लू सांप भी सकते हैं, हालांकि यह सांप नहीं है। यह जीव संकटग्रस्त प्रजाति में शामिल है। कीड़े मकोड़े खाने से इसको चींटीखोर भी कहते हैं। भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत पैंगोलिन को सुरक्षा प्रदान की गई है।

किसान रमाकांत के घर मौजूद पैंगोलिन

किसान रमाकांत के घर मौजूद पैंगोलिन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button